राफेल डील घोटाला के खिलाफ कांग्रेस जाएगी जनता की अदालत में : तंवर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

राफेल डील घोटाला के खिलाफ कांग्रेस जाएगी जनता की अदालत में : तंवर

तंवर ने कहा कि राफेल महा घोटाला 1 लाख 30 हजार करोड़ का है। इसकी जांच देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शुरू हो चुकी है। देश को लूटने वाले बचेंगे नहीं।

करनाल : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा है कि भाजपा द्वारा राफेल डील में किया गया हजारों करोड़ रुपए का घोटाला, पेट्रोल-डीजल की महंगाई और प्रदेश की खट्टर सरकार द्वारा किए गए घोटालों के खिलाफ प्रदेशभर में जिला स्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। गांव-गांव में इसकी गूंज सुनाई देगी। 7 सितम्बर से लेकर 15 सितम्बर तक प्रदेश भर में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में रोष मार्च निकाला जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। कांग्रेस द्वारा पानीपत में पोल खोल रैली का आयोजन 30 सितम्बर को किया जाएगा।

जिसमें भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मामलो को उजागर करने वाली चार्जशीट पेश की जाएगी। जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि राफेल महा घोटाला 1 लाख 30 हजार करोड़ का है। इसकी जांच देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शुरू हो चुकी है। देश को लूटने वाले बचेंगे नहीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी और अम्बानी ने मिलकर देश को लूटने का काम किया है। आने वाले समय में कांग्रेस इनकी पोल खोलेगी।

सोनीपत के साथ सौतेला बर्ताव करने पर तंवर ने बीजेपी पर बोला हमला

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी, कुलदीप सोनी, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व मंत्री विजेन्द्र कादियान, एस.सी विभाग के चेयरमेन ज्ञान सहोता, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, जयपाल लाली, डा. सुनील पंवार, शेरप्रताप शेरी, देवेन्द्र बबली, डा. खजान सिंह, मोहम्मदी मेवात, भोपाल बाठी, सुरेश ढांडा, प्रदीप शर्मा, अनिल चौहान, चांद राम चौहान, चौधरी जंगला राम, मेहर सिंह राणा, मुनीश कामरा, राजेन्द्र कल्याण, मुनीश परवेज राणा, बिन्दर मान, डा. गीता, जितेन्द्र संधु, डा. कुलताज, वंदना पोपली, कंवर मेहर सिंह राणा, सतपाल कौशिक, एस.एल शर्मा, राजिन्द्र शर्मा, नरेश संधु, कांगे्रस सेवादल के जिला प्रधान मनोज मलिक, जोगिन्द्र नली, प्रशांत अरोड़ा समेत तमाम लोग मौजूद थे।

– हरीश चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।