लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

प्रदेश में पेयजल संकट के मुद्दे पर कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर : तंवर

केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने भांखड़ा का पानी राजस्थान की और छोड़कर साढ़े तीन करोड़ हरियाणावासियों के साथ अन्याय किया है।

करनाल : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने भांखड़ा का पानी राजस्थान की और छोड़कर साढ़े तीन करोड़ हरियाणावासियों के साथ अन्याय किया है। जब सरकार को मालूम था कि केचमैंट एरिया में 40 प्रतिशत बर्फ कम जमी है तो फिर भांखड़ा से राजस्थान की तरफ ज्यादा पानी निकालना क्या जरूरी था। इसकी वजह से हरियाणा में पेय जल संकट गहरा रहा है। पशुओं को पानी पीने के लिए नहीं है। गांव में ग्रामीण त्राहि-त्राहि कर रहे है। मई माह से पेय जल संकट गहरा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सडक़ो पर आएगी।

आन्दोलन तेज किया जाएगा। अशोक तंवर करनाल पहुंचे। उन्होंने पी.डब्लयू.डी हाऊस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नगर निगम के चुनाव कांग्रेस सिम्बल पर लड़ेगी। इसके अलावा नगर निगम चुनावों में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने खिलाडिय़ों के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण खिलाड़ी पलायन होने पर मजबूर हो रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा प्रदेश से पलायन करेगी न कि खिलाड़ी। खिलाडिय़ों के साथ पूरी तरह से कांग्रेस है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी।

उन्होंने राहुल गांधी को हरियाणा की राजनीतिक हालातो की जानकारी दी और संगठन के मुद्दे पर उनके साथ चर्चा की। उन्होंने आशीर्वाद दिया कि वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए चिंता के साथ काम करें। वह पूरी तरह से उनके साथ है। इससे उन्हें सम बल मिला है। वह पूरी क्षमता के साथ केन्द्र और राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए मेहनत करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि भाजपा के राज में व्यापारी आतंकित है। जब उनसे गोल्डन मुमैंटस के मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने साफ तोर पर कहा कि वह व्यापारियों के साथ है। व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।