लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दोबारा सरकार बनने पर बढ़ेगी विकास की गति : खट्टर

प्रदेश में भाजपा सरकार बननें के बाद विकास को नयी दिशा मिली है। भाजपा ने केंद्र सरकार के सबका साथ-सबका विकास के नारें को साकार कर रही है।

असंध : प्रदेश में भाजपा सरकार बननें के बाद विकास को नयी दिशा मिली है। भाजपा ने केंद्र सरकार के सबका साथ-सबका विकास के नारें को साकार कर रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने समान विकास को लेकर कार्य किया है। यह बात प्रदेश की जनता समझ गयी है। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर के पुलिस थाना चौंक में शहर वासियों को संबोिधत करते हुए कही। 
वही मुख्यमंत्री देर शाम भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में चुनावी जनसभा में शिरकत करने आए थे। वही अपने मुख्य संबोधन करते हूए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहां कि वह पूरे प्रदेश में प्रत्यािशयों के समर्थन करने के लिए जनसभा को संबोिधत कर रहे है। वे प्रतिदिन 5 से 7 सभाएं कर रहे है। पूरें प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को भरपुर समर्थन दे रही है। वही प्रदेश में विकास के नाम पर भाजपा जनता के बीच जाकर वोट देने की मांग कर रही है। 
टिकट न पाने वालों पर सीएम ने लगाया मरहम
मनोहर लाल ने भाजपा की टिकट पाने में विफल रहे नेताओं के ज़ख्मों पर मरहम का प्रयास करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि जिसे टिकट दी गई केवल वही पार्टी का जिताऊ उम्मीदवार है बल्कि पार्टी के पास प्रत्येक सीट पर जिताऊ उम्मीदवारों की लम्बी फेहरिस्त थी परन्तु टिकट उसे ही मिलता है जिसके में ऐसी रेखा होती है।
पूरे देश में कांग्रेस शून्य पर चली जाएगी
काग्रेंस को आडे हाथों लेते हूए कहां कि जब देश आजाद हुआ तो महात्मा गांधी ने काग्रेंस पार्टी को भंग करने के लिए कहां था लेकिन अपने स्वार्थ के लिए काग्रेंस के नेताओं ने सत्ता पाने के लिए ऐसा नही किया। वही गांधी जी का सपना पूरा नही हो पाया। इसके अलावा अब भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्यों की सरकार ने काग्रेंस का शुन्य होने का सपना पूरा हो रहा है। वही जल्दी ही पूरे देश से काग्रेंस शुन्य पर चली जाएगी। 
इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। उन्होंने एक जुमला दोहराते हुए कहा कि चिदंबरम को जेल ,सोनिया को बेल और कांग्रेस फेल। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भाजपा अपने किए वायदों के बल पर सत्ता में आयी थी और अब पांच सालों में किये गए कामों के बल पर सत्ता में लौट रही है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे पर कार्य किया और बिना किसी भेदभाव के पूरे हरियाणा का एक समान विकास करवाए चाहे वो इलाका विपक्ष के विधायक का ही क्यों न हो। उन्होंने कहा नौकरियां देकर सरकार ने युवाओं पर कोई एहसान नहीं किया बल्कि वो युवा इसके हकदार थे और सरकार ने एक सच्चे मध्यस्थ बनकर उन्हें उनका हक़ दिलाने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।