करनाल : करनाल के जाने माने चिकित्सक तथा आईएमए के पूर्व प्रधान डा. राजीव गुप्ता को तीन आात मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह दिन में अपने घर की तरफ सैक्टर 16 मोड़ से जा रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका हैं। सीएम सिटी में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। डा. राजीव गुप्ता श्री सनातन धर्म महाबीर दल के पूर्व अध्यक्ष के साथ साथ कई समाजिक, मेडिकल संगठनों के प्रधान रहे हैं।
उनका अपना निजी चिकित्सालय पुराने शहर के चौडा़ बाजार तथा आईटीआई चौक पर भी है। दोपहर में वह सैक्टर 16 के मौड़ से अपने घर पुराने शहर में क्रेटा गाड़ी से जा रहे थे। उसी समय उनका पीछा कर रहे तीन मोटर साइकिल सवारों ने उन पर गोली चला दीं। उनको दो गोलियां लगीं। उन्हें अमृतधारा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा हैं। अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी मिलते ही शहर के डाक्टर तथा समाजसेवी अमृतधारा अस्पताल पहुंचे। आईएमए ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस अधिकारियों से डा. गुप्ता के हमलावरों को तत्काल गिरफत करने की मांग की हैं। इसी तरह श्री महाबीर दल के प्रधान डा. केलाश गुप्ता ने इस घटना की निंदा की हैं। उन्होंने शहर में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के बढ़ने पर चिंता जताई है।