चंडीगढ़ : हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला की चर्चा अब देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। कम समय में संघर्ष के दम पर अपनी पार्टी जेजेपी को सफलता की “चाबी” बनाने वाले दुष्यंत चौटाला पर अब पूरी दुनिया की नजर है।
दरअसल, विश्व की जानीमानी कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया की उन 20 हस्तियों की सूची जारी की है जिन पर वर्ष 2020 में विश्वभर की नजर रहेगी। उम्मीद के रूप में ऊर्जावान व्यक्ति बताया । इस लिस्ट में हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का भी नाम शामिल है।
नशा तस्करों के लिए प्रदेश सरकार बनाएगी नया और सख्त कानून
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में नशा तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदेश सरकार जल्द ही सख्त कानून लाने जा रही है। नए कानून में नशा का व्यापार करने वाले लोगों को अब छह महीने तक जमानत नहीं हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि नए कानून में नशा तस्कर पर छह महीने के लिए गैर जमानती कानून बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री रविवार को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बिढ़ाईखेड़ा में टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली द्वारा आयोजित मधुर मिलन समारोह व धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे।