वायुसेना के हेलिकॉप्टर चीता की तकनीकी खराबी के चलते शुक्रवार को कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अचानक हुई इस लैंडिंग से एक्सप्रेस-वे के टोल पर मौजूदा कर्मचारी हैरान-परेशान दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर में चार स्टाफ मौजूद था।
इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पाते ही स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हेलिकॉप्टर को ठीक किया गया। विमान के ठीक होने के बाद 11 बजे फिर से उड़ान भरी। लैंडिंग के कारण एक साइड के रोड पर यातायात को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।
J&K : बिजबेहरा में CRPF टीम पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, स्थानीय बच्चे की भी हुई मौत
हेलिकॉप्टर के ठीक होते ही यातायात की सुविधा सुचारू रूप से बहाल कर दी गई। यह पहली बार नहीं है कि वायुसेना के हेलिकॉप्टर की ऐसे आपात लैंडिंग कराई गई हो। इससे पहले बीते अप्रैल महीने में ही उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चीता हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।