फरीदाबाद : तड़के करीब 2 बजे गुरुग्राम व फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम के साथ एमवीएन स्कूल के पास ड्रग्स तस्करों के साथ हुई कथित मुठभेड़ के दौरान पीठ में गोली लगने से पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना के युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान एससी माइकल उर्फ जिमी 33 साल के रूप में हुई है। उसके साथी नाइजीरिया के निवासी इहचीकू इह्यनाचो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक नाइजीरियन ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी के बाद पुलिस ने उसे पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया और उसे धर दबोचा।
इस दौरान पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की में उसकी स्वंय की पिस्टल से उस नाइजीरियन के शरीर के पिछले हिस्से में गोली लग गई जिसे गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों नाइजीरियन के कब्जे से भारी संख्या में नशीला पदार्थ व एक पिस्टल बरामद किए गए और वह लोग ओला टैक्सी में सवार थे। बृहस्पतिवार रात करीब 2 बजे दिल्ली में छतरपुर के पास राजपुर में ड्रग्स सप्लाई करके ओला टैक्सी से दोनों फरीदाबाद आ रहे थे। दोनों यहां ग्रीन फील्ड कॉलोनीए ब्लॉक.एए मकान नंबर 2821 में किराए पर रहते थे। उनके पास से पासपोर्ट भी मिले हैं।
जिमी के पास से दो स्टूडेंट वीजा मिले हैंए दोनों फर्जी हैं। वहीं इहचीकू के पास से अभी कोई वीजा नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि दोनों दिल्ली. एनसीआर के बड़े ड्रग्स सप्लायर थे। पुलिस ने टैक्सी और चालक को भी हिरासत में लिया है। चालक की पहचान मयूर विहार फेज.3 दिल्ली निवासी फैजल के रूप में हुई है। पूरे मामले में पुलिस ने चालक की संलिप्तता से इंकार किया है। गुरुग्राम सेक्टर.17 क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र चौहान के अनुसार उनके पास ड्रग्स सप्लायर के फरीदाबाद पहुंचने की सूचना थी। इसलिए फरीदाबाद क्राइम ब्रांच संदीप मोर के साथ सूरजकुंड रोड पर नाका लगाया।
यहां कार रोके जाने पर इहचीकू को वहीं दबोच लियाए जबकि जिमी फायर करते हुए झाडिय़ों की तरफ भागा। पुलिस का कहना है कि पिस्टल छीनने की कोशिश में गोली चल गई और जिमी की पीठ में लगीए जिससे उसकी मौत हुई। इनके कब्जे से 110 ग्राम सफेद पाउडर बरामद किया हैए जिसे पुलिस कोकीन बता रही है। उनके पास 1.10 लाख रुपये भी मिले हैं। पुलिस ने विदेश मंत्रालय को पूरी घटना की जानकारी दे दी है, ताकि घाना व नाइजीरियाई दूतावास को सूचित किया जा सके। शनिवार को दूतावास के अधिकारियों के आने पर ही मृतक का पोस्टमॉर्टम होगा।
– राकेश देव