घरौंडा: उतरप्रदेश के चौसाना निवासी फैजान पुत्र अख्तर ने घरेलू कलह के चलते अपने पूरे परिवार व साली सहित अपनी मारूति कार 800 को आवर्धन नहर में गिरा दिया। जिसके चलते कार में सवार उसकी 35 वर्षीय पत्नी अमीर बानो, डेढ़ वर्षीय पुत्र अबुबकर, तीन वर्षीय लड़की अकसा नहर में डूब गए। इस दौरान कार में फैजान की 35 वर्षीय साली अमीर फातिमा भी सवार थी। प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार सांय चौसाना निवासी फैजान अपनी मारूति कार में सवार होकर अपने पूरे परिवार पत्नी अमीर बानो, लड़की अकसा, लड़के अबुबकर व साली अमीर फातिमा के साथ घरौंडा विधानसभा के गांव गंजोगढ़ी की तरफ से उतरप्रदेश की ओर मेरठ रोड़ के लिए जा रहा था।
इस दौरान फैजान की अपनी पत्नी संग कुछ कहासुनी चल रही थी कि उसने गुस्से में रावर गांव के पास अपनी मारूति कार को आवर्धन नहर में गिरा दिया। कार को नहर में गिराते समय फैजान ने अपनी खिड़की खोलकर कुदने की तैयारी कर ली थी। कार नहर में गिरती देख पूरा परिवार चिल्लाया। कार को नहर में गिरता देख तुरंत लोग इक्ट्ठा हो गए व पुलिस को सुचना दी। इस दौरान उमड़ी ने नहर से फैजान व उसकी साली अमीर फातिमा को जिंदा नहर में गिरी कार से निकाल लिया।
कार से फैजान की पत्नी अमीर बानो का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार को पुलिस ने नहर से बाहर निकाल लिया है, लेकिन कार में छोटा लड़का व लड़की न मिले। पुलिस नहर से उनके शव को बरामद करने में जुटी थी। इस दौरान डी.एस.पी.राजकुमार वालिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे व कार को नहर में गिराने वाले आरोपी फैजान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
– सुरेन्द्र