फरीदाबाद : युवती का स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया है। आरोपी की पहचान अशोक उर्फ काले पुत्र हुकम सिंह निवासी हाट बाजार पुन्हाना नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया है कि युवती से दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों में अशोक भी शामिल था।
अशोक नामक इस आरोपी को पुन्हाना से दबोचा गया है जोकि बलात्कार करने वाले आरोपियों में शामिल था गौरतलब है कि पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही दबोच लिया था और पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत ने शिनाख्त परेड के लिए नीमका जेल भेजा है। शिनाख्त परेड के लिए 22 जनवरी का दिन निर्धारित किया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों में संजीव उर्फ संजू पनीर व क्रीम बेचने का काम करता है। पुन्हाना में उसका अच्छा खासा कारोबार है। बाकी तीनों उसके दोस्त हैं और उसके साथ रहते हैं। स्कार्पियो संजीव की हैए जो उसने साल 2017 में होडल से खरीदी थी।
वारदात वाले दिन चारों वाईएमसीए के पास स्थित महेंद्रा की एजेंसी पर कार की सर्विस कराने आए थे। शाम को यहां से वापस लौटते हुए ओल्ड फरीदाबाद राजीव चौक के नजदीक कार सड़क किनारे लगाकर खड़े हो गए। जैसे ही युवती कार के पास आई, उन्होंने उसे जबरन उठाकर कार में डाल लिया और कार दौड़ा दी। बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक की टीम ने स्कॉर्पियो की छानबीन कर उसमें से सबूत जुटाने की कोशिश की। गौरतलब है कि ओल्ड फरीदाबाद चौक से 13 जनवरी की देर शाम चार बदमाशों ने ऑफिस से लौट रही एक 22 वर्षीय युवती टेलीकॉलर का अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण कर लिया था। इसके बाद बदमाशों ने चलती कार में युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे सीकरी में छोड़कर फरार हो गए थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– राकेश देव