राहुल गांधी ने आज हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, कैप्टन अजय यादव समेत अन्य नेता शामिल हुए।
बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि सभी मिल जुल कर काम करेंगे, आपसी मतभेद दूर होंगे और सभी अपनी बात रखें यह भी किसी पार्टी के अंदर कोकतंत्र की निशानी है। यह कांग्रेस में ही संभव है कि सभी अपनी बातें खुल कर रख पाते हैं।
वहीं भपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में कोई मतभेद या मनमुटाव नहीं है। राहुल गांधी के साथ सभी नेताओं की अच्छी बैठक हुई। पार्टी को मजबूत करने के तौर-तरीकों पर बातचीत की। इसके साथ ही हरियाणा के लिए चूनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई है। राहुल गांधी की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
इसको लेकर कई तरह की चचार्एं हो रही हैं, माना जा रहा है कि राहुल गांधी इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस संगठन में भी बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष में जल्द ही बदलाव किया जा सकता है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान भुपेंद्र हुड्डा ने नाराज कांग्रेस नेताओं के बारे में भी पार्टी अध्यक्ष को भी जानकारी दी थी।श्री @RahulGandhi जी आज हरियाणा के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ। pic.twitter.com/EYuliXDOek
— Haryana Congress (@INCHaryana) March 25, 2022
गौरतलब है कि हरियाणा की 90 सीटों पर 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी ने हरियाणा चुनाव में 40 सीटें और जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी (आप) की भी हरियाणा में जोर-शोर से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है जोकि पंजाब में मिली जीत के बाद सभी पार्टियों का गणित बिगाड़ सकती है।