हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि पार्टी राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने के उद्देश्य से 31 मार्च 2022 तक डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी, तथा प्रत्येक सदस्य से पांच रूपये सदस्यता शुल्क लिया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाया गया एक व्यापक अभियान
कुमारी सैलजा ने हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को सम्बोधित करते हुये यह जानकारी दी। हालांकि इस मौके पर हरियाणा में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के लिए नियुक्त किए गए पार्टी अधिकारी और पूर्व सांसद तारा चंद भगौरा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी हरपाल ठाकुर और विपिन नेगी तथा डिजिटल सदस्यता प्रशिक्षण प्रभारी राहुल बल भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए गुरुवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में डिजिटल सदस्यता भर्ती को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान एक व्यापक अभियान हैं जिससे बड़ी संख्या में आम जनता पार्टी से जुड़गी।