हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को एक गोली लग गई। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद के पीछे पैसों का लेन-देन है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। उनका पता लगाया जा रहा है।
गोली लगने से चार युवक गंभीर घायल
जानकारी के मुताबिक राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी शनिवार को रोहतक में इस विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके जाने के कुछ देर बाद ही फायरिंग की घटना हो गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उसे पहले पीजीआई जे लाया गया, फिर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार
लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो सवार होकर आए युवकों ने कार में सवार इन चारों युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में तीन लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उसकी तलाश की जा रही है। पीजीआईएमएस थाने के एसएचओ प्रमोद गौतम ने बताया कि चार लोग घायल हुए हैं। इनमें छात्र भी शानिल हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं कि गोली किसने चलाई। शुरुआती जांच में घटना के पीछे पैसों का कोई विवाद होने की बात सामने आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने बताया कि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।