रोहतक के सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार को फिर से झटका लगा है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम की तीन सप्ताह के पैरोल की याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले भी उसकी दो बार परोल की अर्जी खारिज हो चुकी है। बता दें बलात्कारी राम रहीम अपनी दो शिष्याओं का दुष्कर्म करने की सजा काट रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि राम रहीम की बीमार मां नसीब कौर ने उनकी बीमारी के आधार पर पैरोल के लिए याचिका दाखिल की थी। हाल ही में सुनरिया जेल अधीक्षक के समक्ष पैरोल याचिका पेश की गई थी जिसे सिरसा के पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के आधार पर खारिज कर दिया गया।
अल्पसंख्यक आयोग ने राज्यों से कहा-रमजान में फल और अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शांति भंग होने की आशंका को मुख्य आधार बना कर पैरोल याचिका को अस्वीकार कर दिया गया।। पिछले साल जून में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने सिरसा में अपने खेतों में खेती करने के लिए 42 दिन की पैरोल के लिए आवेदन किया था। बाद में उसने अपना आवेदन वापस ले लिया।
पिछले साल अगस्त में भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पैरोल याचिका खारिज कर दी गई थी। उस समय भी डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल की मांग की थी। गुरमीत राम रहीम सिंह को अगस्त 2017 में पंचकूला कोर्ट ने दो बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराया था।