Haryana: दिल्ली को हरियाणा दे रहा पूरा पानी, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया बयान

दिल्ली को हरियाणा दे रहा पूरा पानी, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया बयान

Haryana

Haryana: राजधानी में पानी का संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार और मंत्री पर जनकल्याण पर ध्यान देने के बजाय भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

Highlights

  • दिल्ली में बढ़ा जल संकट
  • दिल्ली को पानी की आपूर्ति में नहीं कोई कमी
  • हरियाणा सीएम सैनी ने दिया बयान

दिल्ली मे लगातार जलसंकट बढ़ता जा रहा है। इस दौरान हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच कई बैठकें हो रही हैं। हरियाणा के सीएम का कहना है, कि दिल्ली पीर मात्रा में पानी दिया जा रहा है लेकिन, दिल्ली की जनता तक नहीं पहुंच रहा है।

hr2 7

केजरीवाल पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता को अपने परिवार की तरह बताया और कहा कि हरियाणा दिल्ली को भरपूर पानी दे रहा है। जल संकट के मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा, “दिल्ली की जनता हमारे लिए परिवार है और हम उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करा रहे हैं।” सैनी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल और सरकार दिल्ली के निवासियों से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय केवल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

hr3 7

दिल्ली में पानी की आपूर्ति

दिल्ली में पानी की आपूर्ति पर्याप्त है, लेकिन दिल्ली सरकार वहां पानी वितरण प्रणाली को सुचारू नहीं कर पा रही है। वे पानी संग्रह स्थलों को भी व्यवस्थित नहीं कर पाए।

hr4 4

केजरीवाल और उनकी सरकार की गलतियों के कारण दिल्ली की जनता परेशान है। हरियाणा से पानी की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानी की आपूर्ति के मुद्दे की अनदेखी और कुप्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लिया।

(Input From ANI)

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।