Haryana Weather: भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज- येलो अलर्ट

Haryana: भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज- येलो अलर्ट

Haryana Weather

Haryana Weather: भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले तीन दिन तक राहत के कोई आसार नहीं बन रहे। 19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्री मानसून गतिविधियों से मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Highlights

  • भीषण गर्मी लोग परेशान
  • रात में भी छूट रहे हैं पसीने
  • 19 जून के बाद मौसम में बदलाव

18 से 20 जून तक येलो अलर्ट

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. वहीं इससे कुछ राहत मिलने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने लू को लेकर हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 18 से 20 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

hr2 5

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम में बदलाव का असर पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों पर अधिक दिखेगा। शेष हरियाणा के जिलों पर भी आंशिक असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज- तथा रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

hr3 5

इन इलों में रेट अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पंचकूला,अंबाला ,कुरुक्षेत्र ,करनाल ,कैथल ,फरीदाबाद, पलवल,नूंह, गुरुग्राम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के 8 जिलों में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अन्य जिलों में 43 से 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रात में भी छूट रहे पसीने

4 जिलों को छोड़कर 11 जिलों में रात का तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। 7 जिलों में रात का पारा 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

hr4 2

नया पश्चिमी विक्षोभ सेंट्रल पाकिस्तान के ऊपर आएगा, जिसके चलते निम्न दबाव की रेखा पंजाब से लेकर दक्षिणी पूर्वी उत्तराखंड तक जाएगी। अरब सागर से भी दक्षिणी पश्चिमी हवाएं नमी को बढ़ाएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।