Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लेने वाला है करवट, जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

हरियाणा में मौसम लेने वाला है करवट, जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

Haryana Weather

Haryana Weather: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी साझा कर लोगों को खुशखबरी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश कब होने वाली है। मौसम विभाग की यह भविष्याणी है कि इन राज्यों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

Highlights

  • भीषण गर्मी से जूझ रहा पूरा उत्तर भारत
  • अब तक पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
  • मौसम विभाग ने दी राहत की खबर

जल्द गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत

इंतजार के बाद मानसून ने फिर गति पकड़ी है। देश के दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दोनों हिस्सों में चार चक्रवातीय स्थिति बन चुकी हैं, जहां से बड़ी मात्रा में नमी लेकर हवा आगे बढ़ रही है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि नमी युक्त हवा सप्ताहभर के भीतर उत्तर-पश्चिम के एक बड़े हिस्से को बारिश से सराबोर कर सकती हैं।

hr2 6

अब बरसेंगे बादल

वहां से एक निम्न दबाव की रेखा हरियाणा तक आएगी। इसके असर से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेगा। अगले दो दिन इन सभी जगह धूल भरी आंधी चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और कहीं तेज, कहीं हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इससे गर्मी से राहत रहेगी।

hr3 6

बारिश का येलो अलर्ट

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मोसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

hr4 3

रोडवेज बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था

अब रोडवेज बसों में भी यात्रियों को ठंडा पानी पीने को मिलेगा। राज्य परिवहन के निदेशक ने पत्र जारी कर बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सभी महाप्रबंधकों ने अपने-अपने स्तर पर व्यवस्था की तैयारी कर ली है। प्रदेश में 24 डिपो और 13 सब डिपो से करीब 4,000 बसें हर रोज दौड़ती हैं। इन रोडवेज की बसों में हर रोज लाखों यात्री सफर करते हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।