पिनगवां : इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला द्वारा पार्टी से निकाले गये सांसद दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय सिंह चोटाला के चलते जहां पूरे प्र्रदेश में इनेलो युवा कार्यकर्ताओं का पार्टी के पदों से लगातार इस्तीफा दिया जा रहा है, वहीं मेवात में भी सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने इनेलो के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आस मोहम्मद सालाहेड़ी, जिला युवा अध्यक्ष हितेश देशवाल, इनसो जिला अध्यक्ष साकिर सालाहेड़ी के नेतृत्व में पार्टी पदों से इस्तीफा देकर सांसद दुष्यंत चोटाला व दिग्विजय चोटाला के साथ उनके नेतृत्व में आगे भी काम करने का फैंसला लिया है।
इस दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान अपने कार्यालय पर प्रदेश के युवा उपाध्यक्ष आस मोहम्मद ने बताया कि वो चौधरी अजय सिंह चौटाला को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। जिन्होंने हमेशा गरीबों के हित के लिए काम करने के साथ-साथ युवाओं का मान-सम्मान बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि सांसद दुष्यंत चौटाला पर पार्टी सुप्रीमो ने अनुशासन भंग करने का गलत व झूंठा आरोप लगाया है और उनको पार्टी से निकालने का गलत फैंसला लिया है जो इनेलो के लिए गलत साबित होगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपने पद से इस्तीफा देकर सांसद दुष्यंत चौटाला में अपना विश्वास जताता हूं।
इस दौरान जिला इनेलो के युवा अध्यक्ष हितेश देशवाल ने अपने पद से इस्तफा देते हुए कहा कि सांसद दुष्यंत चौटाला व भाई दिग्विजय सिंह चौटाला को पार्टी से निकालने का फैंसला बहुत गलत है और वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाई दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी पांच नवम्बर को डाक्टर अजय सिंह चौटाला पेरोल पर बाहर आ रहे हैं। जैसे ही वो कोई फैंसला लेंगे वो उनका सम्मान और स्वागत कर उनके नेतृत्व में काम करेंगे।
इस दोरान इरफान सलामुददीन कुरेशी हल्का अध्यक्ष युवा पुन्हाना, राजु कटारिया युवा सचिव, सुखबीर खटाना हल्का प्रधान आलीम इन्सो उपाध्यक्ष, अब्बास, नाजिम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पदों से इस्तफा देकर सांसद दुष्यंत चोटाला, दिग्विजय चोटाला, डाक्टर अजय सिंह चौटाला और विधायक नैना चोटाला में अपना विश्वास जताया। इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने सांसद दुष्यंत चौटाला और अजय चौटाला के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दे गए अभय चौटाला
– आस मोहम्मद