हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर धारा 370 हटने के बाद कश्मीर की लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद खट्टर इन दिनों सुर्खियों में है। वही, स्वाति मालीवाल के बाद अब सीनियर आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने खट्टर को आड़े हाथ लिया है।
अशोक खेमका ने मनोहर लाल खट्टर का नाम लिए बिना ट्वीट किया, “किन चीजों को मजाक के रूप में तुच्छ बनाया जा सकता है और किन चीजों को नहीं, इस बात की समझ सार्वजनिक पदासीन लोगों की परिपक्वता दर्शाती है।” अशोक खेमका के ट्वीट बाद मनोहर लाल खट्टर ने कहा , कश्मीरी लड़कियों को में अपनी बेटियां मानता हूं. देश की हर बेटी हमारी बेटी है। मेरा आशय कोई गलत टिप्पणी करने का नहीं था।”
Maturity of public office is to realise what things can be trivialised as joke and what must not.
किन चीजों को मजाक के रूप में तुच्छ बनाया जा सकता है और किन चीजों को नहीं, इस बात की समझ सार्वजनिक पदासीन लोगों की परिपक्वता दर्शाती है।
— Ashok Khemka (@AshokKhemka_IAS) August 11, 2019
बता दे कि शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद अब हम भी शादी के लिए कश्मीर से लड़की ला सकते हैं। मुख्यमंत्री खट्टर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारे ओपी धनखड़जी ने कहा था कि वो बिहार से ‘बहू’ लाएंगे। आजकल लोग कह रहे हैं कि कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हम कश्मीर से लड़कियां लाएंगे। खट्टर के इस बयान को लेकर राहुल गांधी, स्वाति मालीवाल और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने उन्हें (खट्टर को) आड़े हाथों लिया है।