लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

तीन और विधायक हुए भगवाधारी

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए इनेलो के दो तथा एक निर्दलीय विधायक को भाजपा में शामिल कर लिया।

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए इनेलो के दो तथा एक निर्दलीय विधायक को भाजपा में शामिल कर लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में सोमवार को मेवात जिला से संबंधित नसीम अहमद, सफीदों से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले जसबीर देसवाल तथा इनेलो से इस्तीफा देने वाले रामचंद्र कांबोज भाजपा में शामिल हो गए। 
विधायकों द्वारा भाजपा में शामिल होने का सिलसिला पिछले कई माह से चल रहा है। आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मेवात जिला के विधायक नसीम अहमद ने भाजपा का दामन थाम लिया। नसीम अहमद लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो को छोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी प्रभारी गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन नसीम को कांग्रेस रास नहीं आई और वहां पहले से ही नेताओं के बीच चल रही आपसी फूट के चलते नसीम अहमद ने भी अपना राजनीतिक भविष्य भाजपा में सुरक्षित मानते हुए आज भाजपा का दामन थाम लिया। 
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सफीदों विधानसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुष्मा स्वराज की बहन वंदना शर्मा को हराने वाले निर्दलीय विधायक जसबीर देसवाल भी आज मुख्यमंत्री व बराला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। चुनाव हारने के बाद सरकार ने वंदना शर्मा को एचपीएससी की सदस्य लगा दिया था और देसवाल पिछले पांच साल से भाजपा को बाहरी समर्थन दे रहे थे लेकिन आगामी भविष्य को सुरक्षित मानते हुए उन्होंने भी सोमवार को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
सिरसा जिला से संबंधित इनेलो के निवर्तमान विधायक रामचंद्र कांबोज ने इनेलो नेताओं पर आपसी कलह को समाप्त न करने और परिवार की लड़ाई के कारण पार्टी का नुकसान होने का आरोप लगाकर विधायक पद से इस्तीफा देते हुए इनेलो को अलविदा कर दिया था। कांबोज पहले ही भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात कर चुके हैं। आज उन्होंने भी भाजपा का दामन थाम लिया। हालांकि यह पूरा घटनाक्रम आगामी चुनाव के मद्देनजर हो रहा है लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मुक्त कंठ प्रशंसा करने वाले तीनों विधायकों ने कहा कि वह किसी भी सौदेबाजी के तहत भाजपा में नहीं आए हैं उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे निभाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा लगातार मजबूत होती जा रही है। हरियाणा के इतिहास में यह पहला मौका है जब सत्तारूढ़ दल के साथ इनती बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि जुड़ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। वैसे ही हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के बल पर आज भाजपा सबसे बड़ा दल बन चुका है। आज हरियाणा में भाजपा का कोई राजनीतिक विकल्प नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।