गुरुग्राम : साइबर सिटी में वेश्यावृत्ति करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। जिसने पुलिस की भी नींद उड़ा दी है। पुलिस ने आज फिर आधा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह गैंग कालेज में पढऩे वाली भोली-भाली लड़कियों से पहले दोस्ती करती है उसके बाद झांसे में लेकर वेश्यावृति में धकेल देती है। वेश्यावृति का मामला गुरुग्राम में नया नहीं है। इससे पहले भी एक दर्जन छापे पड़ चुके हैं जिसमें बड़ी तादाद में युवक-युवतियां गिरफ्तार हो चुके हैं। साइबर सिटी के पॉस इलाके में मसाज के नाम पर यह गौरखाधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। हाईप्रोफाइल वेश्याओं के अलावा विदेशी लड़कियां भी गिरफ्तार हो चुकी हैं।
सेक्टर-9 के 87 नंबर मकान में एक महिला देह व्यापार का घंधा चल रही थी। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर इस मकान पर रेड मारी। पुलिस ने पहले नकली ग्राहक को मकान के अंदर भेजा। नकली ग्राहक ने बाहर खड़ी पुलिस को पूरी जानकारी संकेतों के जरिए दे। संकेत मिलते ही टीम ने मकान में रेड मारी। पुलिस को देखकर धंधा करने वाली महिलाओं में हड़कंप मच गया और वे इधर उधर भागने लगी लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
– सतबीर भारद्वाज