फतेहाबाद : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारों का काम विकास कार्य करवाने के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाने का भी होता है। व्यक्तिगत रूप से खुशी देना और समाज को एक नई दिशा देना भी सरकार का कत्र्तव्य बनता है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने राहगीरी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए है, जो लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाने की दिशा में अपनी एक महती भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को फतेहाबाद में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे।
राहगीरी कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के साथ-साथ हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी उपलब्धियों की प्रदर्शनियां भी लगाई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा और आम नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों में हिस्सेदारी करते हुए खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विभाग की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं चलाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संडे को फन-डे के रूप में मनाएं। सरकार रेल, सड़क, पुल, कॉलेज और स्कूल इत्यादि विकास कार्य तो करवा ही रही है, विकास की कोई सीमा नहीं होती। विकास तो आधारभूत ढांचे से आगे भी है। सामाजिक जीवन दायित्व और व्यक्ति के जीवन में बदलावा लाने, उन्हें खुशी देना भी विकास की श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की आयु बढ़ती जा रही है, उसके साथ परेशानियां भी बढ़ रही है। हमने शरीर का ध्यान रखना कम कर दिया है, इसी कारण मोटापा, ह्रदय रोग, शुगर आदि की बीमारियां बढ़ रही है। भारत में 16 करोड़ लोग मोटापा से ग्रस्त है। समाज में शराब, धुम्रपान जैसे विकार भी आए है। लोगों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू की है, जिसके तहत 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा किया गया है।
गरीब व्यक्ति अगर बीमार हो जाए तो वह 5 लाख रुपये तक का ईलाज करवा सकता है। इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, सीएम के विशेष अधिकारी ओपी सिंह, उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एडीसी डॉ जेके आभीर, एसडीएम सतबीर जांगु, भारत भूषण मिढ्ढा, रमेश मेहता, नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, प्रवीण जोड़ा, राजपाल बैनीवाल, बलदेव ग्रोहा, कंवल चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा, बच्चे, महिलाएं और नागरिक मौजूद थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सुनील सचदेवा