लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

रामबिलास की अमर्यादित टिप्पणी, राहुल गांधी का डीएनए ही खराब

प्रो. रामबिलास शर्मा कांग्रेस पर हमला करने के दौरान शब्दों की सीमा को लांघ गए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी।

चंडीगढ़ : हरियाणा के शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा कांग्रेस पर हमला करने के दौरान शब्दों की सीमा को लांघ गए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। रामबिलास ने कह दिया कि राहुल गांधी का तो डीएनए ही खराब है। एक्जिट पोल से उत्साहित रामबिलास ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में भाजपा 353 सीटें जीतेगी और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर पार्टी का कब्जा होगा। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेता घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में रामबिलास शर्मा कांग्रेस पर आक्रामक नजर आए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी का डीएनए ही खराब है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने कार्यकाल में इंदिरा गांधी को देवी कहते थे और राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कहते नहीं थकते। यह खराब डीएनए का ही असर है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें भाजपा जीत रही है।

देश में भाजपा 353 लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत और रोहतक सीटों पर कांग्रेस की बुरी तरह से हार होगी। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के तमाम नेता अपने घरों में बैठ जाएंगे। कांग्रेस के पास न तो नेता हैैं और न ही नीति। वे अपनी-अपनी सीटें बचाने के लिए चुनाव लड़े।

हुड्डा पर बरसे रामबिलास
रामबिलास शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने हुड्डा पर हरियाणा का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने यशपाल मलिक को प्रदेश में बुलाकर यहां का भाईचारा खराब कराया। हरियाणा को जलाने में हुड्डा और मलिक का हाथ रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस को अहसास हो जाएगा कि प्रदेश के लोगों ने उसे किस तरह से नकारा है।

प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश के भाईचारे को एक साजिश के तहत खराब किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा उत्तर प्रदेश से यशपाल मलिक को लेकर यहां आए। उसे खड़ा किया और पाला पोसा। फिर एक रणनीति के तहत हरियाणा को आग लगवा दी। उन्होंने कहा, मैैंने विधानसभा में भी यही बात कही थी और अपनी बात पर अडिग हूं।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।