घरौंडा: बसताड़ा टोल प्लाजा पर हरियाणा रोडवेज की बस का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बस लोहे के फूट ओवरब्रिज से जा टकराई। जिससे बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें करनाल सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार की शाम हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस नं. एचआर 69 बी 6589 चंडीगढ़ से सोनीपत की तरफ जा रही थी। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। जैसे ही बस बसताड़ा टोल के पास पहुंची, तो बस के आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस टोल प्लाजा के लोहे के फूट ओवरब्रिज से जा टकराई। बस के टकराने से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही पूल को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसा होता देख बूथ ट्रेफिक पुलिस सहित टोल सुरक्षाकर्मी व राहगीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला। बस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जबकि परिचालक सहित दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को तुरंत करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। बस चालक धर्मबीर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर बस के आगे चल रही कार ने अचानक बे्रेक लगाए।
जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस फुट ओवरब्रिज में जा टकराई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को ओवरब्रिज के पास से हटाकर रास्ता बहाल किया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर्मी सुरेश कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा पर हरियाणा रोडवेज की बस फूट ओवरब्रिज में टकराई है। जिससे बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए है। जिनमें से दो यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर है। बस को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है।
– सुरेन्द्र पांचाल