लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पहले फंसाया हुस्न के जाल में और फिर बनाई अश्लील वीडियो

एक महिला ने एक अधेड़ पुरूष को पहले अपना शिकार बनाया और फिर उसे पंजाब की एक महिला के साथ संबंध बनाने के लिए अपने ही मकान में भेज दिया।

करनाल : करनाल में हनीट्रैप केे मामले लगातार बड़ते जा रहे है। पहले भी पुलिस हनीट्रैप के कई मामलो का खुलासा कर चुकी है। अब फिर एक महिला ने एक अधेड़ पुरूष को पहले अपना शिकार बनाया और फिर उसे पंजाब की एक महिला के साथ संबंध बनाने के लिए अपने ही मकान में भेज दिया। मगर शातिर महिला ने चुपचाप दोनो के अवैध संबंधों की विडियों बना ली। बस फिर क्या था, कमरे से बाहर आते ही करनाल की महिला ने वह विडियों अधेड़ पुरूष को जब दिखाई तो उसके होश उड़ गए। महिला ने सीधे-सीधे अधेड़ पुरूष को कहा कि वह उसे 5 लाख रूपए दे। वरना यह विडियों उसके घर और पुलिस के पास पहुंच जाएगी। असंध क्षेत्र के रहने वाले करीब 60 वर्षीय व्यक्ति ने लोकलाज के भय से 5 लाख रूपए देने की हामी भर दी।

उसने दो दिन का समय मांगा और कहा कि वह दो दिन में पैसे दे देगा। आखिरकार अधेड़ पुरूष ने अपने एक मित्र की मदद मांगी। उसके मित्र ने उसे पुलिस में जाने की सलाह दी। आखिरकार अधेड़ ने अपने मित्र की बात मान ली। वह पुलिस के पास पहुंचा। उसने पुलिस को सारी बात बताई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने जालसाज महिला को पकडऩे के लिए एक टीम बना दी। योजना के अनुसार जब ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला अधेड़ पुरूष से पैसे लेने आई तो पुलिस की टीम ने मौका मिलते ही महिला को तीन लाख रूपए समेत काबू कर लिया। बाद में पुलिस महिला को सिटी थाने ले आई। सिटी थाने के एस.एच.ओ मोहन लाल ने बताया कि महिला करनाल के शिव कालोनी क्षेत्र की रहने वाली है।

एस.एच.ओ ने बताया कि एक दिन अधेड़ आरोपी महिला के संपर्क मेंं आ गया। महिला ने अधेड़ को बताया कि उसकी काठी खाली पड़ी है और उसके पास मनोरंजन के लिए लड़कियां भी है। यदि वह चाहें तो मनोरंजन के लिए उसकी कोठी में आ सकते है। उसने यह भी बताया कि उसके पास पंजाब से एक युवती भी आई हुई है। एस.एच.ओ ने बताया कि अधेड़ पुरूष महिला के बहकावे में आ गया और वह महिला से बोला कि वह करनाल में ही है। उसे कहां पर आना है। इसके बाद महिला उसे अपने मकान में ले गई। जहां पहले से ही उसने पंजाब की युवती को अपने मकान में बुलाया हुआ था। एस.एच.ओ ने खुलासा करते हुए कहा कि योजना के मुताबिक पंजाब की युवती अधेड़ पुरूष को कमरे में ले गई। जबकि आरोपी महिला अपनी एक अन्य महिला सहयोगी के साथ कमरे के बाहर छिप गई। दोनो महिलाओं ने चुपचाप अधेड़ पुरूष और पंजाब की महिला की अश्लील विडियों बना ली।

करनाल से सीएम ने की भीम एप से डिजिटल लेन-देन की शुरूआत

जैसे ही पुरूष बाहर आया तो उसने विडियों दिखाकर पांच लाख की डिमांड की डाली। घबराए अधेड़ ने दो दिन में रकम देने की बात कही। इसके बाद अधेड़ पुरूष ने पुलिस को बताया कि वह एक महिला की जालसाजी में फंस गया है। उन्होने बताया कि अधेड़ ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उससे गलती हो गई है। अब पुलिस ब्लैकमेलर महिला से उसकी जान छुडवाए। एस.एच.ओ ने बताया कि पुलिस ने महिला को तीन लाख लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा है। अब पुलिस महिला को रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी कि आरोपी महिला अब तक कितने लोगो को अपना शिकार बना चुकी है। एस.एच.ओ ने बताया कि फरार चल रही दूसरी युवती को भी गिरफ्तार करेगी।

– हरीश चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।