गुरुग्राम : जब से प्रदेश में भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली है, तभी से प्रदेश के सभी वर्गों के लोग अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। शनिवार को अचानक न्यू कालोनी स्थित मेहता टेलर्स के पास पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अनुभवहीन हैं और सत्ता संभालने के बाद उन्होंने कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में यदि किसी व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है तो वे पूंजीपति हैं। आज प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी सहित कर्मचारी भी दुखी हैं।
प्रदेश की जनता वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव का इंतजार कर रही है। समय आने पर प्रदेश की जनता भाजपा को मुंहतोड़ जबाव देकर उन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान, मजदूर, व्यापारी आदि सभी वर्ग के कल्याण के लिए समान कार्य किए हैं। आज प्रदेश सरकार की नीतियों से तंग आकर लोग जगह-जगह धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री तंवर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अधिकतर समय अपने एमएलए, एमपी एवं रूठे हुए मंत्रियों को मनाने में लग जाता है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।
– सतबीर, अरोड़ा