लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

LIVE: राम रहीम को मिली 10 साल की सजा, 1997 होगा कैदी नंबर

NULL

रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई गई है। सुनवाई के लिए रोहतक जेल में कोर्ट रूम बनाया गया था। बहस के दौरान राम रहीम ने हाथ जोड़कर रहम की अपील की। सजा के बाद राम रहीम कोर्ट में फर्श पर बैठकर रो रहे थे।

7 105

  • जांच के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह को जेल के कैदियों वाली वर्दी दी जाएगी और इसे जेल में एक सेल आवंटित किया जाएगा।
  • राम रहीम को मेडिकल जाँच के लिए भेज दिया गया है।
  • साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली 10 साल की सजा।
  • राम रहीम का कैदी नंबर 1997 होगा।
  • बहस पूरी होने के बाद जज के सामने रो पड़े राम रहीम।

1 905

  • सुनवाई पर बहस जारी। प्रक्रिया के दौरान राम रहीम शांत खड़े होकर दोनों वकीलों की बात सुनते रहे।
  • राम रहीम ने की रहम की अपील, उन्होंने कहा कि वह समाज सेवी है। उन्होंने जन कल्याण के बहुत कार्य किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए नरमी बरती जानी चाहिए।
  • डेरा प्रमुख राम रहीम ने जज से मांगी माफी।
  • राम रहीम जज के सामने हाथ जोड़ कर खड़े है।
  • अभियोजन पक्ष ने बलात्कार के दोषी राम रहीम के लिए अधिकतम सजा की मांग की।
  • स्पेशल सीबीआई जज जगदीप सिंह ने दोनों पक्षों को 10-10 मिनट बहस के लिए समय दिया।

2 593

जेल के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं। रोहतक की सुनरिया जेल में बंद राम रहीम को सजा सुनाने सीबीआई के जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचे है।

हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सैकड़ों डेरा समर्थकों को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। भारतीय सेना की 28 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। रोहतक, सिरसा सहित कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाए बंद कर दी गई हैं।

. हरियाणा के CM ने सभी जिलों के SP को उत्पात मचाने वाले डेरा समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सजा के ऐलान के बाद अहम बैठक बुलाई है।

. हिंसा के बीच डेरा प्रवक्ता विपासना इंसां ने कहा कि वह सभी समर्थकों से शांति की अपील करती हैं।

. हिंसा की खबरों के बीच यमुनानगर में सेना ने मार्च करना शुरू कर दिया है।

. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. अमरिंदर सिंह बोले कि लोगों को इस फैसले का सम्मान   करना चाहिए।

5 305

 

साध्वी के यौन शोषण के आरोप में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई गई है. लेकिन फैसले से पहले ही राम रहीम के गुंडों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। हरियाणा के सिरसा में दो गाड़ियों में आग लगा दी गई है. सिरसा में कर्फ्यू लगा हुआ था, इसके बावजूद भी आग लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।