लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

सैनी को टिकट देना थी भूल : खट्टर

मनोहर लाल ने कहा है कि पिछली बार हमारे से चूक हुई थी, तभी प्रदेश में जातिगत जहर घुला। भारतीय जनता पार्टी इस बात को कतई बर्दाश्त नही कर सकती।

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि पिछली बार हमारे से चूक हुई थी, तभी प्रदेश में जातिगत जहर घुला। भारतीय जनता पार्टी इस बात को कतई बर्दाश्त नही कर सकती। पिछली बार हुई चूक का हमे दु:ख है। भाजपा हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे के साथ काम रह रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी के नामाकंन पत्र भरवाने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। उन्होने थीम पार्क में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया।

उन्होने 2014 के चुनाव में भाजपा द्वारा सांसद राजकुमार सैनी को टिकट देना गलती माना। मुख्यमंत्री ने माना कि राजकुमार सैनी ने सामाजिक एकता को खंडि़त करने का काम किया है। आज उन्होने अपनी नई पार्टी बना ली है जिसका कोई आधार नही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतंत्र है। आज पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन चल रहा है। सारे देश में नरेंद्र मोदी का वातावरण बन चुका है। नरेंद्र मोदी दोबारा फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगें।

पहले जहां पूरे विश्व की तीन महाशक्ति थी जिसमें अमेरिका, रूप व चीन शामिल है अब विश्व की चौथी महाशक्ति भारत बना है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नाम पर लोग अपने मत का प्रयोग करेंगें। पिछले पांच सालों में जनता की खुशहाली हमारे सामने है, प्रधानमंत्री नें देश के किसान को खुशहाल करने का काम किया। किसानों को 6 हजार रूपए वार्षिक व प्रधानमंत्री बीमा योजना से किसानों को काफी फायदा हुआ है। गरीब तबका आयुष्मान योजना का भी भरपूर फायदा ले रहा है।

सीएम मनोहर लाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की देश को उन्नति, प्रगति और विकास के लिए कार्य किये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हमारा भारत देश विश्व गुरु कैसे बनें। वह लगातर देश को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन विषयों देश की सुरक्षा, देश की जनता की खुशहाली और विकास कार्यों पर हमेशा जोर दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + twenty =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।