हरियाणा के गुरुग्राम में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 35 से 40 लोग तीन से चार लोगों को पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने बताया कि भोंडसी पुलिस थाने में इस मामले में हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिंह ने कहा, ”हमने घटना का वीडियो ले लिया है आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है।” अधिकारी ने कहा कि पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। उन्होंने कहा कि घटना गुरुवार शाम की है जब वे लोग भुप सिंह नगर में घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे।
शमशेर सिंह ने कहा, ”शाहिद नाम के एक पीड़ित ने अपने बयान में कहा है कि हमलावरों ने (जो नशे की हालत में थे) पहले तो उन्हें सड़क पर क्रिकेट खेलने से मना किया और फिर इसके बाद कहा-सुनी होने लगी जिसके बाद हमलावरों ने डंडों, तलवारों, लोहे की छड़ों, हॉकी स्टिक और पानी के पाइप से उन्हें पीटना शुरू कर दिया।”
48 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद नदीम को बोरवेल से निकाला सुरक्षित बाहर
शमशेर सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ धारा 307,452,427,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दर्जनों लोगों के खिलाफ इस केस में मामला दर्ज किया गया है। वहीं गुरुग्राम पुलिस ने भी इस बात की जानकारी अपने ट्विटर के जरिए दी है।
दिनांक 21.03.2019 को थाना भोंडसी एरिया में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने की बात पर हुए झगड़े बारे FIR No. 82 u/s 148, 149, 307, 323, 427, 452, 506 IPC थाना भोंडसी में अनजान व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज की गई। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा तफ्तीश जारी है।
— Gurugram Police (@gurgaonpolice) March 22, 2019
पीड़ितों ने खुद को बचाने के लिए एक घर का सहारा लिया लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए। उग्र हमलावरों ने पीड़ितों के घर पर पथराव भी किया। पीड़ितों में शामिल मोहम्मद शमशाद ने बताया कि 100 नंबर पर फोन करने के बावजूद पुलिस उन्हें बचाने नहीं आई।
वही, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर ट्वीट किया है और अपना गुस्सा जताया है। केजरीवाल ने कहा है कि ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेश में गुंडे हैं, इनकी पार्टी लुच्चे, लफंगे, गुंडों की फौज है, इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फर्ज है।
इस घटना को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह सत्ता के लिए हिटलर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उसका खून करते थे, उसी तरह मोदी जी भी सत्ता के लिए ये करवा रहे हैं, हिटलर के रास्ते चल रहे हैं। पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?


Download Android App
Download iOS App






