जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहां करीब 48 मिलियन लोगों ने फालो किया है, वहीं उन्होंने अपने ट्विटर अकाऊंट से जींद के एक भाजपा कार्यकर्ता को फालो किया हैं। मोदी ने 2170वां फालो जींद के भाजपा कार्यकर्ता को किया है। भाजपा का यह कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फालो से फूला नहीं समां रहा हैं।
पिल्लूखेड़ा मंडी के राजवीर रोहिल्ला ने इसके लिए ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा है कि दुनिया की इस खास हस्ती ने जो मान-सम्मान दिया है, वह मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। प्रधानमंत्री के इस मान-सम्मान को वे ताउम्र नहीं भूलेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाऊंट से राजवीर रोहिल्ला को फलो करने की चर्चाएं रविवार को भाजपा के गलियारों में तो खूब चली ही साथ में सोशल मीडिया से जुड़े लोगों में इस बात को लेकर हैरानगी जताई जा रही थी कि मोदी एक आम कार्यकर्ता का भी मान-सम्मान जिस करता है, उससे वे हैरान है।
पीएम मोदी ने जिस राजवीर रोहिल्ला कार्यकर्ता को फलो किया है, वह पार्टी में 22 साल से काम कर रहा हैं। 3 बार मंडल अध्यक्ष रहने के साथ-साथ दो बार मंडल महामंत्री रहने वाला रोहिल्ला अब भाजपा आईटी विभाग का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहा हैं।