पूर्व सीएम और सांसद Manohar Lal Khattar को मिला ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय

पूर्व सीएम और सांसद मनोहर लाल खट्टर को मिला ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय

Manohar Lal Khattar

Manohar Lal Khattar:  मोदी कैबिनेट 3.0 की पहली बैठक के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल से सांसद मनोहर लाल खट्टर ( Manohar Lal Khattar ) को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर पहले ही PM मोदी के विश्वशनीय माने जाते हैं।

Highlights:

  • मोदी कैबिनेट के लिए बांटे गए सभी मंत्रालय
  • करनाल से सांसद मनोहर लाल खट्टर बनाये गए ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय

9 जून को राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण के बाद मोदी कैबिनेट 3.0 की आज पहली बैठक हुई। इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है।अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दिया गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल से सांसद मनोहर लाल खट्टर ( Manohar Lal Khattar ) को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है।

Omr WFLq?format=jpg&name=small

बता दें कि वे पहली बार करनाल से सांसद के तौर पर चुन कर संसद पहुंचे हैं।

इन टॉप- 10 चेहरों को मिला यह मंत्रालय

  1. अमित शाह –                 गृह मंत्रालय   
  2. राजनाथ सिंह-               रक्षा मंत्रालय  
  3.  एस. जयशंकर-            विदेश मंत्रालय  
  4. निर्मला सीतारमण –      वित्त मंत्रालय
  5. नितिन गडकरी-           सड़क एवं परिवहन मंत्रालय
  6. जेपी नड्डा –                    स्वास्थय मंत्रालय
  7. शिवराज सिंह चौहान – कृषि मंत्रालय
  8. मनोहर लाल खट्टर-     ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय
  9. धर्मेंद्र प्रधान –               शिक्षा मंत्रालय
  10. अश्विनी वैष्णव –            सुचना प्रसारण मंत्रालय

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 9 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।