लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

मेरी एक आंख रोहतक, दूसरी सोनीपत, शरीर पूरा हरियाणा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी एक आंख रोहतक है, तो दूसरी सोनीपत है। उनका पूरा शरीर हरियाणा है और वह हरियाणवीं है।

सोनीपत : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी एक आंख रोहतक है, तो दूसरी सोनीपत है। उनका पूरा शरीर हरियाणा है और वह हरियाणवीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के पास जब मुद्दे नहीं होते हैं, तो वह ऐसी बातें करते हैं, जिनका कोई भी वजूद नहीं होता है। हुड्डा ने दोहराया कि वह लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए नहीं आए हैं, बल्कि वह एक उदेश्य के तहत सोनीपत आए हैं। इस बार हरियाणा की चौधर लाने के लिए वह सोनीपत से वाया दिल्ली होकर चंडीगढ़ जाएंगे।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां सोनीपत जिले के छह इलाकों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात की। वकील साथियों से चर्चा करते हुए हुड्डा ने कहा कि वकील प्रबुद्ध नागरिकों में गिने जाते हैं। वह संकेत भी करते हैं और दिशा भी देते हैं। इसके अलावा माहौल बनाने और न्याय दिलाने का काम भी वकीलों का होता है। उन्हें उम्मीद है कि इस चुनाव में वकील साथी अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार सोनीपत से वाया दिल्ली होकर चंडीगढ़ का रास्ता तय होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि उनका भला कौन कर सकता है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के राज में एक कलम से 72 हजार करोड़ रूपये का किसान का कर्ज माफ हुआ था। इसी तरह हरियाणा में 1600 करोड़ के बिजली के बिल माफ किए गए थे। लेकिन मौजूदा सरकार केवल किसान के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद फिर से किसान और गरीब के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत का विकास पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय में हुआ था। मौजूदा सरकार ने तो इस विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है।

मैं आपका आप मेरे, वे सवाल उठाने वाले कौन
इसके बाद यहां मुरथल रोड पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व सीएम ने कहा कि उनका सोनीपत से सामाजिक और पारिवार नाता रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जो लोग प्रचार कर रहे हैं, उनसे पूछा कि जब मैं आपका, आप मेरे, तो वह सवाल उठाने वाले कौन हैं? उन्होंने कहा कि जब 2004 में वह विधायक रहते हुए लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे थे, तो लोगों ने सवाल किया था कि वह चंडीगढ़ तक कैसे जाएंगे। तब उन्होंने कहा कि था कि चंडीगढ़ का रास्ता रोहतक से वाया दिल्ली होकर जाता है। अब सोनीपत के लोगों को फिर से बता रहा हूं कि लोकसभा चुनाव लडऩे के पीछे उनका एक उदेश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।