हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि प्रदेश में हर कीमत पर सांप्रदायिक सछ्वावना का माहौल बनाये रखा जाएगा और किसीको माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। श्री खट्टर ने यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि कुछ पार्टियां लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ भड़का रही हैं लेकिन हरियाणा ऐसे लोगों को उनके इरादों को सफल नहीं होने देगा।
उन्होंने कहा कि सीएए अन्य देशों से पलायन करने वाले नागरिकों के हित में है और ऐसे लोगों को हरियणा में पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
कार्यक्रम में गृह मंत्री अनिल विज भी मोजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल सीएए, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और राष्ट्रीय नागरिकता रिस्टर के बारे में गलत प्रचार कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रह हैं। उन्होंने कहा कि खासकर हरियाणा में ऐसी ‘देशद्रोही‘ गतिविधियों वाले लोग सफल नहीं हो पाएंगे जहां लोगों ने इनके आह्वानों पर कोई प्रतिसाद नहीं दिया है।