चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी है और इन राज्यों के कई हिस्से सोमवार को कोहरे की मोटी चादर से ढके रहे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, आदमपुर, हलवाड़ा, बठिंडा और फरीदकोट में सुबह में घना कोहरा छाया रहा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच डिग्री सेल्सियस, 6.8 डिग्री सेल्सियस, 6.1 डिग्री सेल्सियस और 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हलवाड़ा और आदमपुर में क्रमश: चार डिग्री सेल्सियस और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



