कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड खिताब जीतने की बधाई दी है। राहुल ने कहा कि युवाओं के अदम्य साहस और उत्कृष्टता में ही हमारा भविष्य है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मानुषी छिल्लर की उपलब्धि पर उन्हें बधाई। सफलता हासिल करने वाले हमारे युवाओं ने हमें गौरवान्वित किया है।
Congratulations to Miss World 2017 Manushi Chhillar on her achievement. Our young achievers make us proud. India’s future lies in the indomitable spirit & excellence of our youth.
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 19, 2017
हरियाणा की 20 वर्षीय मेडिकल छात्रा मानुषी ने चीन में आयोजित प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इस शीर्ष सौंदर्य प्रतियोगिता में देश को 17 साल बाद यह जीत हासिल हुई है। ऐश्वर्या राय ने यह खिताब साल 1994 में जीता था।
इसके बाद डायना हेडन ने यह खिताब 1997, युक्ता मुखी तथा प्रियंका चोपड़ ने क्रमश: 1999 और 2000 में जीता। यह खिताब हासिल करने वाली मानुषी छठी भारतीय हैं। इस खिताब को हासिल करने वाली भारत की पहली महिला रीता फारिया हैं। उन्होंने यह खिताब 1966 में जीता था।