रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि आतंकवादी अशिक्षित नहीं हैं, वे डिग्री धारक हैं। लेकिन मूल्यों में अंतर के कारण वे लोगों को मार देते हैं। ये बात उन्होंने हरियाणा के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र के 17वें दीक्षांत समारोह के दौरान कही।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आतंकवादी अशिक्षित नहीं हैं, वे स्नातक और तकनीकी डिग्री धारक हैं। उन्होंने कहा कि आंतकवादियों के पास भी ज्ञान होता है, लेकिन संस्कार नहीं। वे भी युवा हैं और जीवन में कुछ करने का जज्बा रखते हैं। लेकिन मूल्यों में अंतर के कारण वे लोगों को मार देते हैं।
दीक्षांत समारोह में क्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों को डिग्री के साथ श्रीमद्भागवत गीता भी भेंट की गई। गीता की जन्मस्थली से अपनी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी विश्व भर में गीता के ज्ञान को भी पहुंचाएंगे।