दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 15 साल पुराने साध्वी रेप केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। लेकिन बड़ा सवाल ये बन गया था कि राम रहीम की गद्दी और हजार करोड़ की प्रॉपर्टी कौन संभालेगा। सिरसा में राम रहीम का 700 एकड़ का आश्रम है। देश भर में कुल 48 आश्रम हैं, पांच करोड़ भक्त हैं, भक्तों से आने वाला करोड़ों का चंदा है, करीब एक हजार करोड़ की संपत्ति है। राम रहीम के जेल जाने के बाद इस सब का वारिस कौन होगा? लेकिन अब एक बड़ी खबर के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा का नया प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का बेटा जसमीत इंसा होगा।
राम रहीम को दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों मामलों में उस पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया गया है। इसके साथ ही दोनों पीड़ितों को 14-14 लाख रुपये दिए जायेंगे। सजा पर बहस पूरी होने के बाद राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा। इस केस की सुनवाई के लिए रोहतक जेल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था।