करनाल: वर्तमान हरियाणा सरकार ने सत्ता सम्भालते ही आमजन को विकास की नई परिभाषा देने का काम किया है। जिसके चलते प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास और तरक्की के कार्य जोरों पर है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हर करने का काम किया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने स्थानीय कैम्प ऑफिस में शुक्रवार को जनता दरबार के दौरान लोगों की शिकायतों का समाधान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले अढ़ाई वर्षों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है।
ओएसडी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में करनाल जिले में भी अनेक विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास हुए हैं जबकि पिछली सरकारों के कार्यकाल में आमजन के कार्य मांग पत्र तक ही सिमट कर रह जाते थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता की मांगों को पूरा करते हुए करनाल में कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ट्रैफिक पार्क, राम नगर में स्वामी विवेकानन्द पार्क,पंचायत भवन स्थित ई-लाईब्रेरी, कर्णताल पार्क जैसी अनेक सौगातें दी है। इसके साथ-साथ करनाल में नए बस स्टैंड परिसर का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है जिसे जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पश्चिमी बाईपास का निर्माण कार्य भी जोरों पर है जिसके पूरा होते ही करनाल में यातायात के दृष्टिगत आवागमन और बेहतर हो सकेगा।
– बागी, आशुतोष गौतम