यमुनानगर : यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर के गांव सलेमपुर कोही में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसे ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास भी किया गया। हालाकि शव की एक आंख गायब है। पुलिस इस शव को लेकर आंख के गायब होने पर कुत्तों का खाया जाना बता रही है। जबकि परिजन हत्या की बात कह रहे है। पुलिस ने फिल्हाल हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर कोही में अलीशेर पुर गांव के रोहित का शव मिला शव ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबा हुआ था और ऐसे में लाश इस कदर ट्रैक्टर के नीचे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
आनन फानन में गांव के लोगो ने पुलिस को सूचना दी और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को देख एक बार पुलिस भी दंग रह गई। हालाकि बाद में पुलिस ने अपना तर्क देते हुए यह कह दिया कि शव को कुत्तों ने नोच खाया लेकिन स्वाल उठता था कि रोहित ट्रैक्टर के पहिए के नीचे कैसे आ गया जबकि रोहित हाल ही में एक स्टोन क्रेशर पर मुंशी के पद पर नियुक्त हुआ था। शव पर बूरी तरह से चोटो के निशान है। यहा तक कि एक आंख भी रोहित की गायब थी। जिससे देख यह तो प्रतीत हो रहा था कि किसी ने रोहित की बेरहमी से हत्या कर दी है। ऐसे में पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगो से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
रोहित के परिजनों की माने तो दस दिन पहले ही रोहित यहा एक स्टोन क्रेशर पर नौकरी पर लगा था। रात को करीब दस बजे ही घर से गया था लेकिन वह वापिस नही लौटा। सुबह आठ बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिली और जब उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो रोहित का शव ट्रैक्टर के नीचे पडा हुआ था। उसके सिर व मुंह पर चोटो के निशान थे और शंका है कि रोहित की हत्या करने के बाद उसका चेहरा भी कुचलने की कोशिश की गई है। फिल्हाल पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस द्वारा यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार यह टैक्टर किसका था और अगर किसी ने रोहित की हत्या की है तो उसका मकसद क्या था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संदीप शर्मा