सुनीता केजरीवाल आज करनाल में विधानसभा चुनाव के लिए करेंगी प्रचार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

सुनीता केजरीवाल आज करनाल में विधानसभा चुनाव के लिए करेंगी प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज करनाल से राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार हरियाणा में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। मिशन विधानसभा का आगाज आम आदमी पार्टी आज करनाल से करेंगी।

Highlights

  • सुनीता केजरीवाल आज करनाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगी
  • आम आदमी पार्टी हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा
  • AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, हम चुनाव की तैयारी में जुट गए है।



आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि 25 जून को करनाल में आम आदमी पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शामिल होंगी। आम आदमी पार्टी की करनाल रैली में सुनीता केजरीवाल हर बूथ को मजबूत करने का बिगुल फूंकेंगी और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों का आगाज करेंगी। इसके बाद आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुट जायेगी. सुशली गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। पूरे प्रदेश में हर बूथ को मजबूत कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। लेकिन गठबंधन पर अंतिम फैसला फैसला अरविंद केजरीवाल करेंगे।

सुशील गुप्ता ने दिल्ली में जल संकट पर कहा कि हरियाणा की यूनिट 100 हरियाणा के साथ है। हरियाणा में भी पानी का हाहाकार है। जब राजस्थान में बीजेपी की सरकार आई तब हरियाणा सरकार ने हरियाणा के पानी का मुंह राजस्थान की तरफ मोड़ दिया। अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो हरियाणा और दिल्ली को पूरा पानी दिलाए और पानी की चोरी को रुकवाए। देश के हर नागरिक को पीने का स्वच्छ पानी मिलना चाहिए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।