ग्रेटर फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी गांव में दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाश एक युवक को गोलियों से भून डाला। घायल अवस्था में उसे मैट्रो अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। युवक की मौत के बाद से पूरे ग्रेटर फरीदाबाद में माहौल गमगीन बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी गांव के बीचोंबीच दोपहर 12.30 बजे खेड़ी निवासी 22 वर्षीय अशोक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। गंभीर अवस्था में उसे सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सराय यशपाल खटाना भारी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर तथा उसके बाद मैट्रो अस्पताल पहुंचे। एसीपी खटाना का कहना है कि मृतक अशोक को कई गोली लगी हैं यह तो बताना अभी जल्द बाजी होगा पर पुलिस ने मौके से पांच खोल जरूर बरामद किए हैं। पुलिस घटना स्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और उनकी क्राइम की टीम पूरी तरह से जांच में जुटी हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
– राजेश नागर