लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

करनाल की जनता विपक्ष से पूछे कि उन्होंने 10 साल में करनाल को क्या दिया : मनोहर लाल

NULL

करनाल : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने साढे 3 साल के कार्यकाल में करनाल को चहुमुखी विकास से जोड़ा है। हमारी ओर से अभी विकास का पहिया रूका नही हैं, निरंतर चल रहा है। परंतु चुनावी मौसम के दिनो में कुछ नेता व पार्टी जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर लोगो को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगो से जनता को सावधान होने की जरूरत है। हम जनता को विकास के नाम पर अपने साथ जोड़ते हैं। जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर नहीं। करनाल की जनता को विपक्ष के नेताओ से भी पूछना चाहिए कि 10 साल में उन्होने करनाल को क्या दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं व आम जनता से संवाद कर रहे थे।

उन्होने कहा कि हम बताते हैं कि हमने करनाल को नया बस अड्डा दिया, कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज के कार्य को पूरा करके उसकी शुरूआत की, ट्रैफिक पार्क, पश्चिमी यमुना नहर पर बाईपास, शहर की सीवरेज व्यवस्था, स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक, ड्रेनेज व्यवस्था, कर्णताल का सौंदर्यकरण, करनाल को जोडऩे वाले रास्तों का विस्तारीकरण, शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे, रेलवे लाईन पर अंडरपास व फुट ओवर ब्रिज, शहर के पार्को का करोड़ो रूपये की लागत से सौंदर्यकरण, करनाल को स्मार्ट सिटी में शामिल करना, करनाल की शुगरमील का नवीनीकरण व करनाल के 20 वार्डों में करीब 280 करोड़ रूपये की लागत से विकास कार्य करवाना तथा करनाल की बसंत विहार कॉलोनी को वैध करके इस क्षेत्र के लोगो की वर्षो पुरानी मांग का पूरा किया।

इतना ही नही करनाल की जरूरी कॉलोनियों को भी वैध किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल सहित पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां विकास न हुआ हो। उन्होने कहा कि एक जानकारी के अनुसार पिछले विधायक ने करनाल में 10 साल में कितने कार्य करवाए, वह सब करनाल की जनता के सामने हैं। जो हम करवा रहे हैं वह सब करनाल की जनता देख रही है। अगर हमारा आंकड़ा जोड़ें तो करनाल में 1 हजार करोड़ से भी ऊपर निकल जाएगा। करनाल की जनता को विकास के साथ जुडऩा है बहकावे के साथ नही। राजनीति मेें बड़ी बात कहने वाले लोग अकसर अपनी बात को भूल जाया करते हैं। परंतु भारतीय जनता पार्टी का नेता व कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से काम करता है, जो कहता है, वह करता है।

लोकतंत्र के अनुसार जनता को सबकुछ समझकर भारतीय जनता पार्टी आगे बढी है। विपक्ष के लोगो को हरियाणा सरकार के साढे 3 साल के विकास कार्यों से कुछ तो सीख लेनी चाहिए। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा आप लोगो से वोट के लिए झूठ मत बोलना और अपने सच में विकास कार्य को ही बताना कि हमने इतने विकास कार्य करवाए हैं। कोई भी व्यक्ति चाहे वह विपक्ष का क्यू ना हो, हां करने पर मजबूर होगा। उन्होने करनाल का विधायक होने के नाते जनता से अपील की कि वह चुनावी मौसम के नेताओं से सावधान रहे, जब पहले कुछ नही कर सके अब क्या करेंगे वो।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।