लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

हर जिले में होगा सामूहिक वैश्विक गीता पाठ : खट्टर

मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे थे।

चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों के वैश्विक गीता पाठ की तरंगें पूरे विश्व में गुंजायमान हुई हैं। 
इस वैश्विक गीता पाठ को गीता जयंती के अवसर पर हर घर में किया जाए, इसके लिए गीता महोत्सव 2020 को हरियाणा के हर जिले में गीता जयंती के पावन अवसर पर 3 दिनों के सामूहिक वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। 
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी, स्वामी ज्ञानानंद जी महारज, महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज, खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक कमल गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी सहित गणमान्य व्यक्तियों ने दीपशिखा प्रज्जवलित करके विधिवत रूप से 18 हजार विद्यार्थियों के 18 श्लोकी वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 
इस दौरान सभी विद्यार्थियों को बुक ऑफ वर्ल्ड   रिकॉर्ड लंदन तथा वैश्विक गीता पाठ से अंकित मैडल भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने वैश्विक गीता पाठ में शिरकत करने वाले विद्यालयों में सोमवार को एक दिन का अवकाश करने की घोषणा भी की। श्री मनोहर लाल ने गीता स्थली कुरुक्षेत्र की भूमि से पूरे विश्व को गीता जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले वर्ष इसी जगह इसी समय 18 विद्यार्थियों के वैश्विक गीता पाठ को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज किया गया था। इस रिकॉर्ड से अंकित मैडल विद्यार्थियों को दिया गया है। 
उन्होंने कहा कि सरकार पूरी दुनिया में गीता के प्रचार-प्रसार के लिए काम कर रही है। आज गीता जयंती के पावन अवसर पर भारतीय समयानुसार 12 बजे बहुत से देशों में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों की गंूज सूनी जा रही है। इन श्लोकों की तरंगों से पूरी मानव जाति का कल्याण होगा। पवित्र ग्रंथ गीता एक धर्मग्रन्थ ही नहीं है अपितु यह ग्रंथ जीवन जीने की एक शैली है और इसके उपदेश शास्वत और अमर हैं जो पूरे विश्व को ज्ञान का संदेश दे रहे हैं।  
उन्होंने कहा कि आज से 5157 वर्ष पूर्व इसी धरा से भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का जो उपदेश दिया था, उसी का अनुसरण आज भी पूरी दुनिया कर रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय  गीता महोत्सव के अवसर पर लगभग 17 दिनों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राज्य सरकार का प्रयास रहेगा कि गीता महोत्सव-2020 के पावन अवसर पर गीता जयंती के दिन हरियाणा के हर जिले में, चाहे लघु स्वरूप हो, 3 दिवसीय सामूहिक वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जाए। 
इसके अलावा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, जूना पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज और बाबा भूपेन्द्र सिंह के सहयोग से प्रयास किया जाएगा कि आगामी वर्ष से देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में भी 3 दिवसीय वैश्विक गीता पाठ व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 20 देशों में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की भागीदारी रही है। 
फरवरी-2019 में मारीशस और फिर लंदन में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। अब मार्च-2020 में आस्ट्रेलिया और जुलाई में कनाडा में गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष नेपाल ने सहभागी देश के रूप में अपनी भागीदारी की है और नेपाल सरकार ने आश्वासन दिया है कि वहां भी 3 दिनों के लिए गीता जयंती का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।