हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन के अवसर पर उपहार स्वरूप राज्य परिवहन की बसों में महिलाओं के मुफ्त यात्रा का ऐलान किया है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि महिलाएं और 15 वर्ष की आयु तक के बच्चे, 10 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से 11 अगस्त तक हरियाणा रोडवेज की सभी “साधारण” बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
मूलचंद शर्मा ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा पिछले कई वर्षों से दी जा रही थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान इसे बंद करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि महामारी से उपजी स्थिति में अब सुधार हुआ है, जिसके चलते इस सुविधा को बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
हरियाणा CMO की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।
हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।
मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।
— CMO Haryana (@cmohry) July 29, 2022
उल्लेखनीय है कि 2006 में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद से सरकार महिलाओं के लिए रक्षा बंधन पर रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।