पंचकूला : हरियाणा सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ता परिवारों को नई सौगात देने के निर्णय से जिले के एक लाख 55 हजार बिजली उपभोक्ता परिवारों को लाभ मिलेगा। पंचकूला के उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि यह स्कीम अक्तूबर माह से लागू हो गई है। इसके तहत मासिक 200 युनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को अब 2.50 रुपये की दर बिजली मिलेगी। अब तक 150 युनिट तक 4.50 रुपये प्रति युनिट और अगले 50 युनिट पर 5.25 रुपये युनिट की दर लागू थी। अब 50 युनिट मासिक खपत पर केवल 2 रुपये प्रति युनिट निर्धारित किया गया है और 500 युनिट तक मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी यह लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा उत्तरी बिजली वितरण निगम द्वारा मोरनी क्षेत्र की ढाणियों को बिजली से जोडऩे के लिए दो करोड़ 14 लाख रुपये की राशि की परियोजना शुरू की गई है, जिसमें से एक करोड़ 65 लाख रुपये की राशि परियोजना पर खर्च की जा चुकी है। इस परियोजना का कार्य 31 दिसंबर 2018 तक पूर्ण कर लोगों को निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी। ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को शहरों की तरह 24 घंटें बिजली उपलब्ध करवाने के उद्वेश्य से ‘ हारा गांव जगमग गांवÓ योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है।
दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली वितरण प्रणाली को सुदृढ किया जा रहा है। इस योजना पर 6 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है और अब तक 94 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इस परियोजना को भी 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इंटीग्रेटिड पॉवर डिवलेपमेंट स्कीम के तहत शहरी क्षेत्रों में बिजली वितरण प्रणाली को सुदृढ करने पर 6 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है जिस पर 85 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है।
(अनूप कुमार)


Download Android App
Download iOS App



