कैथल : जननायक जनता दल पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने अपने ही चाचा एवं इनेलो प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा है कि इनेलो की दुकान पूरी तरह खाली हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह अपने विधायकों को संभाल ले। उन्होंने कलायत हल्का से पूर्व विधायक रामपाल माजरा पर निशाना साधते हुए कहा कि अभय चौटाला का एक पूर्व विधायक तो सुरजेवाला के संपर्क में हैं और एक विधायक सीधे तौर पर कांग्रेस से संपर्क कर चुका है।
अभय चौटाला अपने विधायकों को दूसरे दलों में जाने से रोकने से बचाने की जुगत में लग जाए। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला के आगे और पीछे कुछ भी नहीं रह गया है। यह आरोप दिग्विजय चौटाला ने कैथल में अनिल ढुल के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में लगाए। यहां दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला हमारी चिंता ञ्चयों कर रहे हैं। उनको आज चिंता करनी चाहिए हरियाणा के किसानों, व्यापारियों की। दुष्यंत और दिग्विजय की चिंता वह छोड़ देें।
दुष्यंत-दिग्विजय अगर राजकुमार सैनी जैसे हैं तो वह उनकी चिंता अब मत करें। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला सब लोगों को जननायक जनता दल की रैली में आने से रोकने में लगे हुए हैं। वह सबको कहते फिर रहे हैं कि रैली में मत जाओ, हम भी रैली करेंगे। दिग्विजय चौटाला ने निशाना साधा कि वह इन लोगों का कितने दिन फाइव स्टार होटलों का खर्चा ओटेंगे। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है कि दुष्यंत के साथ लग लो। हालात विपरीत हो जाएंगे।
अभय चौटाला के पार्टी में वर्षों से भीतरघात करने के आरोपों पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों पर दुख आता है। उन्हें यह मालूम नहीं है कि 2003 में इनसो बना था। इन्हें तो दुष्यंत के नाम मात्र से जलन है। इनसे आगे और इनके पीछे कुछ भी नहीं है। हाथ जोड़कर कहते है कि दुष्यंत का नाम लेना छोड़ दो। जननायक जनता दल को मजबूती बनाने के लिए उन्होंने कहा कि कैथल की धरती से नई पार्टी को ऊर्जा मिलेगी। दुष्यंत की ताकत बनकर यह जिला उभरेगा।
जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो हरे एवं पीले रंग के झंडे को लोग ऊंचा करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए अभी से वह तैयारी शुरू करेंगे। 1 जनवरी से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आगे की राह चुनौतियों भरी हो सकती है। हमने एक ऐसे रास्ते को छोड़ा है जिससे वह वर्षों से जुड़े थे। वह रास्ता दिशाहीन हो चुका था। यह सफर चुनौतियों भरा हो सकता है लेकिन नियत और नीति अगर ठीक हो तो वह संगठन कभी पराजित नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि वह कभी संघर्ष को अपनी आंखों का आंसू नहीं बनाना जानते। अभी पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि तेलंगाना और मिजोरम में क्षेत्रीय पार्टी को लोगों ने चुना है। हरियाणा में क्षेत्रीय पार्टी का विकल्प दुष्यंत चौटाला दे रहे हैं। दुष्यंत चौटाला को लोग 85 से ज्यादा सीटें जिताएंगे। 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए तैयारी कर रहे हैं।
दुष्यंत चौटाला के सांसद पद से इस्तीफे मांगे जाने के आरोपों पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सांसद हमें किसी एक व्यञ्चित ने नहीं बनाया। किसी के कह देने से सांसद पद से इस्तीफा नहीं देने वाले। दुष्यंत चौटाला लोगों के प्यार और जनता के आशीर्वाद से जीतकर आए है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस्तीफे के लिए कह रहे हैं इनके कहने पर इस्तीफा न आज देंगे और न ही कल देंगे। इस अवसर पर हरदीप पाडला, राजेश ढुल उर्फ राजू पाई, बलराज नौच सहित भारी संख्या में अन्य समर्थक मौजूद थे।
(मोहित गुलाटी)