चंडीगढ़ : हरियाणा के वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जमीन घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर देश के कानून और संविधान के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जमीन घोटालों और प्रोपर्टी डीलरों की सरकार बताते हुए कहा कि इन्होंने भोले-भाले किसानों को डराकर उनकी जमीन औने-पौने दामों पर हड़पी।वित्तमंत्री आज जिला हिसार के गांव धर्मखेड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
जमीन घोटाला में FIR पर बोले वाड्रा- चुनावी मौसम है, मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
इससे पूर्व उन्होंने गांव में 20 लाख रुपये से बने पशु औषधालय का उद्घाटन भी किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि हुड्डा की 10 साल की सरकार में जमकर भूमि घोटाले हुए। उस दौर में सरकार के आदमी किसानों को भूमि अधिग्रहण का भय दिखाकर उनकी जमीन को कम दामों पर खरीद लेते थे और फिर उसे प्रोपर्टी डीलरों को महंगे दामों बेच देते थे। इस पूरी प्रफ्यि में किसान को ठगा जाता था। हुड्डा सरकार में ऐसे घोटाले कई हजार एकड़ जमीन के लिए हुए।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



