रेवाड़ी : बावल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस में एकत्रित होकर इनेलो से सांसद दुष्यंत चौटाला और इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के निष्कासन से आहत होकर सामूहिक रूप से इनेलो से किनारा किया और दुष्यंत चौटाला का साथ निभाने का संकल्प लिया।
दुष्यंत चौटाला के निष्कासन के विरोध में सभी पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफा देने की घोषणा की और हर परिस्थिति में दुष्यंत चौटाला के साथ खड़े होने पर सहमति जताई। साथ ही 5 नवंबर को दिल्ली आवास पर डा. अजय सिंह चौटाला के जेल से छूटकर आने पर कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंचने के लिए सभी को जानकारी दी गई। जिसमे रेवाड़ी के काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता सुंडाराम प्राणपुरा ने की।
इस अवसर पर पूर्व हल्का प्रधान चौधरी देवीराम, जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव विजय गुर्जर, राजू चौधरी प्रवक्ता हल्का बावल, महेंद्र बालावास, सत्येंद्र झाबुआ इनसो जिला प्रधान, रमेश सैनी पूर्व हल्का प्रधान बीसी सैल, लाल सिंह छिल्लर पूर्व जिला उपाध्यक्ष, नरेश मेहंदीरत्ता पूर्व जिला महासचिव, सतीश सरपंच पूर्व जिला अध्यक्ष किसान सैल, समय सरपंच पूर्व जिलाध्यक्ष एक्स सर्विसमैन लीग, भूप सिंह पूर्व जिला महासचिव, कपूर सिंह पूर्व युवा हल्का अध्यक्ष, सतपाल रुद्ध पूर्व युवा अध्यक्ष बावल, डॉ रविंद्र पाली, सुखबीर बावल, बच्चू सिंह शाहपुर, रामफल तिहाड़ा, बावल कॉलेज प्रधान तनुज पंघाल, शीशराम चौकन, भूप सिंह सुबासेडी, श्यामलाल सुबासेडी, अजय दहिया पूर्व जिला सचिव, जलाल रसियावास, रमेश नांगलतेजू, भीम हरचंदपुर, जीतराम लोर, बस्तीराम एक्स सरपंच भड़ंगी, मास्टर हजारीलाल, चेतराम नंबरदार, करण सिंह, ढिल्लू सुलखा, सत्य प्रकाश, मदन सैनी, सुरेंद्र ढाणी सातों, एडवोकेट सुरजीत, भरत नंबरदार, लहरी बिदावास, सतबीर, सूरजभान, जगदीश प्राणपुरा, बाबूलाल खुर्मपुर, चाप सिंह सुठानी, दौलत राम, समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
सरकार प्रदेश का विकास करने में असफल : दुष्यंत
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



