हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ तोहफा देते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह की खपत पर बिजली दर 4.50 रुपये से घटा कर 2.50 रुपये प्रति यूनिट करने की आज घोषणा की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य विधानसभा के मौनसून सत्र में अपनी घोषणा में आगे कहा कि यदि परिवार की बिजली खपत मासिक 50 यूनिट तक रहती है तो उसके लिये यह दर दो रुपए प्रति यूनिट होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से 200 यूनिट खपत पर उपभोक्ताओं को प्रतिमाह लगभग 437 रुपए का लाभ होगा जोकि अब तक की दरों के मुकाबले 46.6 प्रतिशत कम है।
उन्होंने कहा कि इस घोषणा से 500 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा तथा बिजली बिल मासिक आधार पर भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घोषणा से राज्य के लगभग 41.53 लाख घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
गुरुग्राम जमीन सौदा : वाड्रा और हुड्डा के खिलाफ FIR पर CM खट्टर बोले – ‘दोषियों को सजा जरूर मिलेगी’
उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली की दरे कम करने का वादा किया था जिसे आज पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने गत चार सालों में अनेक अभूतपूर्व और आमूलचूल परिवर्तन वाले कार्य किए हैं। सरकार ने राज्य को केरोसिन मुक्त बनाया है।
राज्य में देश का पहला कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की योज्ञता निर्धारित की है जिससे राज्य में पढ़ लिखी पंचायतें बनी हैं।
सरकार ने अधिकारों का विकेंद्रीकरण कर अंतर राज्य परिषद की तर्ज पर अंतर जिला परिषद का गठन किया है जो दस करोड़ तक नहीं बल्कि अब 25 करोड़ रूपये तक के विकास कार्य कराने के फैसले खुद ले सकेंगी। इसके अलावा सरकार ने पेंशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चत करने के लिये इसे ऑन लाईन कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



