रोहतक : कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा ने लोगों से झूठे वायदे कर सता हासिल की है और अब लोग सरकार को उखाड फैकने का मन बना चुके है। उन्होंने सकारात्मक विचाराधारा वाले लोगों का भी आह्वान किया कि वे पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ आकर और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का काम करे। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा शनिवार को महम के गांव मोखरा मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सैकडो इनेलो व भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी छोडक़र कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। सांसद ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चार साल के शासनकाल में कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे प्रदेश के लोगों को फायदा पहुंच सके। आज कर्मचारी, मजदूर, किसान, युवा सब सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और सडक़ों पर आंदोलन करने पर मजबूर है। बेरोजगार रोजगार की तलाश में धक्के खाने पर मजबूर है। कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन पर था, लेकिन आज प्रदेश अपराध में नंबर वन पर पहुंच गया है। विकास के नाम पर भाजपा नेता केवल लोगों को गुमराह कर रहे है, जबकि वास्तविकता यह है कि सरकार ने कोई एक नई ईट तक नहीं लगाई है। सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा का सातवां पडाव 25 नवम्बर को हिसार के बरवाला में होगा और उस दिन वहां पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली सभी रिकार्ड तोडेगी।
उन्होंने कहा कि हिसार जिला राजस्थान के बॉर्डर के साथ लगता है इसलिए इस रैली में हरियाणा की भाजपा सरकार की पोल खोलने के अलावा राजस्थान में भाजपा का सूपडा साफ करने का भी कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक आनंद सिंह दांगी, बलराम दांगी, बिल्लू हुड्डा, जयदीप धनखड, निर्मला राठी, राजबीर सामनीया, संदीप मालिक, फूल पहलवान, निशु पहलवान, कुलदीप मालिक, बंटी, सुनील रांगी, सतबीर, महिपाल पटवारी, राजू ढाका व धर्मबीर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विकास-जनहित के एजेंडे में भाजपा पूरी तरह फेल : दीपेन्द्र
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



