कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने नई राजनैतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। राजकुमार 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और उद्योगपति नवीन जिंदल को शिकस्त देकर संसद में पहुंचे थे। उन्होंने जाट आरक्षण का खुलकर विरोध किया था। राजकुमार ने कहा था कि, “उनके समर्थकों को तंग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय देश की राजनीति में परिवारवाद हावी है। कुछ ही परिवार पूरे देश की राजनीति को अपनी उंगलियों पर नचा रहे हैं।
राजकुमार सैनी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए वह नई पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। इस पार्टी में राजकुमार सैनी संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। श्रीपाल सैनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सतीश यादव को महासचिव की जिम्मेदारी दी जाएगी। राम राजी शर्मा उपाध्यक्ष और मंजीत पांचाल कोषाध्यक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने पांच एजेंडे तय किए हैं, जिन्हें लेकर वह जनता के बीच जाएंगे। उनका मुख्य एजेंडा है जनसंख्या के हिसाब से 100 फीसदी आरक्षण व्यवस्था लागू की जाए।
हर घर एक रोजगार की नीति को लागू होनी चाहिए। किसानों और मजदूर की नीति को साथ लेकर मनरेगा के साथ जोड़ा जाए और ‘हम दो हमारे दो’ में सरकारों की विफलता रही है इस पर उनकी पार्टी काम करेगी। राजकुमार सैनी ने राज्यसभा की व्यवस्था को खत्म करने की मांग है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार सैनी का कहना है कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उनका कहना है कि, “यदि हमारी सरकार बनती है तो सभी परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी। जनसंख्या नीति बनाई जाएगी। छह महीने के अंदर इन वादों को पूरा किया जाएगा।” राजकुमार सैनी के इस कदम से बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकत है। उसके वोटबैंक में कमी हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



